{"_id":"2db4c8c914dea6f10603543e203cf491","slug":"robbers-looted-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने लूट ली मेहनत की कमाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने लूट ली मेहनत की कमाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर उरई आ रहा युवक जहरखुरानों का शिकार बन गया। लुटेरों ने उसके पास से पांच हजार रुपये, मोबाइल-कपड़े आदि पार कर दिए। हद तो तब हो गई जब अचेतावस्था में बस के चालक व परिचालक युवक को उरई बस स्टैंड पर उतार कर चले गए।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने अपना परिचय बताया। कोटरा थाना क्षेत्र के गांव बरसार निवासी राजेश कुमार (25) पुत्र देशराज दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने बताया कि सोमवार रात वह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर उरई आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में बस में सवार कुछ यात्रियों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर बिस्कुट खिलाया, जिसे खाकर वह बेहोश हो गया। जहरखुरान उसकी जेब में पड़े 5 हजार रुपये नकद व मोबाइल व कपड़ों का बैग पार कर दिया। वह एक छोटी ली फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
पांच हजार रुपये तनख्वाह मिली थी जो लुटेरे ले गए। सुबह जब बस उरई आई तो युवक को चालक खलासी ने अचेत देख कालपी बस स्टैंड पर उतार दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।