{"_id":"5970f5454f1c1b501e8b46b5","slug":"roadways-bus-crushed-student-going-to-study-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने रौंदा
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा करते छात्र के परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने रौंद दिया। आस पास मौजूद लोग हादसा देखकर दौड़ कर आए। चालक बस लेकर मौका पाकर भाग निकला। लोग बच्चें के लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी शिवा कुशवाहा का बेटा यश कुशवाहा (17) शहर के एसआर पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था। गुरुवार की शाम वह कोचिंग पढ़ने जा रहा था। वह जैसे ही कालपी रोड स्थित शक्ति कंपनी के पास पहुंचा तभी कालपी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज उसे रौंदती हुई निकल गई। आस पास मौजूद लोगों ने जब यह हादसा देखा तो वह रोडवेज को पकड़ने दौड़े। पर चालक बस लेकर भाग निकला। लोग तुरंत सड़क पर तड़प रहे यश के पास पहुंचे। खून से लथपथ यश को देखकर लोग कंपकपा गए। वह तुरंत उसे उठाकर जिला अस्पताल के लिए निकले। पर रास्ते में ही यश ने दम तोड़ लिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन अपना आपा खो बैठे। छात्र के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन रोडवेज बस के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिस पर शहर कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हें बस चालक को जल्द से जल्द पकड़ कर कार्रवाई करने की बात कही।