{"_id":"d275e43a2e228e924c9332bd11790cac","slug":"retired-bank-employe-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंककर्मी का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंककर्मी का शव मिला, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से अलग रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी का शव एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना के पास हाइवे किनारे पड़ा मिला। गर्दन व सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले को हादसा बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू निवासी वृंदावन (61) एक साल पहले एसबीआई बैंक से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। वह अपने परिवार के साथ न रहकर एट थाना क्षेत्र के ईगुईकला गांव में मकान बनवाकर अकेले रह रहे थे। गुरुवार सुबह वह घर से उरई जाने की बात कहकर निकले।
विज्ञापन
शुक्रवार को उनका शव एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना के पास हाइवे किनारे एक खंदक में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को शव के पास बैंक पासबुक आदि कागजात पड़े मिले। पुलिस ने कागजातों के आधार पर शिनाख्त करके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की मौत की सूचना पर पुत्र देवेंद्र अहिरवार मौके पर आए और उन्होंने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा जान पड़ता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुत्र ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच करवाई जाएगी।