{"_id":"5cb4cb12bdec22146555a2da","slug":"report-of-murder-against-four-including-husband-for-mother-s-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की मौत पर पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे की मौत पर पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 Apr 2019 11:49 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
वंदना व दीपराज की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी शैलेंद्र पाल की पत्नी वंदना देवी (26) के कमरे से रविवार की देर रात आग की लपटों के साथ चीख पुकार सुनकर घरवाले दौड़े तो देखा कि वंदना और उसका 11 माह का पुत्र दीपराज दोनों ही लपटों से घिरे हैं। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक वंदना दम तोड़ चुकी थी। दीपराज को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते समय रास्ते में मासूम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार सुबह तक वंदना के मायके वाले भी नावली थाना रेढ़र से पहुंच गए। वंदना के चाचा दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वंदना के पिता कर्नाटक में पानी पूरी का काम करते हैं। इस समय वह कर्नाटक में हैं। आरोप लगाया कि वंदना के पति शैलेंद्रपाल का चरित्र ठीक नहीं है। शैलेंद्र के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी वंदना को होने पर आएदिन शैलेंद्र उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
कई बार सुलह समझौता भी हुआ। इसी बात से नाराज शैलेंद्र ने अपने पिता मलखान, भाई बृजेश व मां के साथ मिलकर वंदना व उसके बच्चे को जलाकर मार डाला है। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल चाचा की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ दिनों से कलह चल रही थी और रविवार को भी वंदना की अपनी सास के साथ खेत पर जाने से मना करने पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
साल भर में ही उजड़ा परिवार
परिजनों के मुताबिक वंदना और शैलेंद्र की शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद उनके एक बच्चा भी हुआ था लेकिन दो साल बाद ही उसकी मौत हो गई थी। काफी समय बाद करीब साल भर पहले ही जब दीप का जन्म हुआ तो पूरा परिवार बहुत खुश था, लेकिन धीरे-धीरे एक महिला से संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता गया और आखिरी में वंदना को अपने बेटे के साथ जीवनलीला ही समाप्त करनी पड़ गई।