{"_id":"46711b8880a59830b82ccb291e51d478","slug":"prisoner-killed-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी की संदिग्ध हालात मे मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी की संदिग्ध हालात मे मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारने के आरोपी की
विज्ञापन
शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई
ने आरोपी की हत्या का आरोप जेल प्रशासन पर लगाया है। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ
है। जेल प्रशासन का कहना है के बंदी की मौत
बीमारी से हुई है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना सेंमरी के गांव कुढ़ार निवासी ओमप्रकाश के पुत्र सत्यव्रत पर बीते दिनाें झांसी आए ब्रजेश तिवारी, उनकी पत्नी बबली व दो पुत्रों को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वह झांसी जेल में निरुद्ध था। मई में उसे जिला कारागार उरई लाया गया था।
जेल प्रशासन का कहना है कि वह बीमार चल रहा था और शनिवार की रात उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भाई देवव्रत ने जेल प्रशासन पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विरोधियों के कहने पर साजिशन भाई की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान
भी हैं। इस संबंध में कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला अस्पताल के डा. वीपी सिंह का कहना है कि कैदी को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
क्या कहते हैं अधिकारी
जिस कैदी की मौत हुई है, वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसे उपचार केे लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। - प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
बंदी को शाम के समय जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। - आफताब अहमद अंसारी, डिप्टी जेलर, जिला जेल