{"_id":"59496c604f1c1bbc468b4880","slug":"pradhan-s-husband-in-costody","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान हत्याकांड में पुलिस ने प्रधानपति पर उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान हत्याकांड में पुलिस ने प्रधानपति पर उठाया
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। करीब एक सप्ताह पूर्व कदौरा में की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार देर रात पुलिस ने एक प्रधानपति को उठाया। जब इसकी जानकारी साथी प्रधानों को लगी तो वह मंगलवार सुबह थाने पहुंच गए और मामले की जानकारी लेकर छोड़ने की मांग के लिए थाने में मौजूद एसआई पर दबाव बनाया, लेकिन एसओ न होने की वजह से प्रधान लौट गए। एसओ ने बताया कि शक के आधार पर प्रधानपति को उठाया गया है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कदौरा के कानाखेड़ा निवासी दुष्यंत सिंह उर्फ कप्तान सिंह की बीती 13 जून की रात खेत पर सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एसपी स्वप्निल ममगोई ने शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने अब तक दर्जन भर से अधिक संदिग्धों को उठाया, लेकिन किसी से कोई सुराग नहीं मिल सका। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि संदेह के आधार पर सोमवार देर रात कानाखेड़ा निवासी प्रधानपति मानसिंह वर्मा को पूछताछ के लिए उठाया गया। कप्तान सिंह हत्याकांड में प्रधानपति को उठाए जाने की खबर जब परौसा, इटौरा, बावनी, कठपुरवा, गर्रेही, ताहरपुरा समेत दर्जन भर प्रधानों को हुई तो वह मंगलवार सुबह थाने पहुंच गए और पुलिस पर छोड़ने का दबाव बनाया। प्रधान शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामकुमार, रामविशाल, रामअवतार, नफीस बेग, गौरव उपाध्याय ने बताया कि यदि पूछताछ के बाद थाना पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा तो आगे का कदम उठाएंगे।
विज्ञापन