फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police vehicles kill three vehicles

पुलिस के हत्थे चढे़ तीन वाहन चोर

Fri, 09 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 09 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police vehicles kill three vehicles
घटना का खुलासा करते एएसपी व पकडे़ गए वाहन चोर। - फोटो : अमर उजाला

जालौन-औरैया रोड पर बुधवार देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा, कारतूस भी मिले हैं। एएसपी के मुताबिक गिरफ्तार वाहन चोर शातिर किस्म के हैं। ये काफी समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बुधवार को बाइकें बेचने के लिए भिंड जाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि जालौन पुलिस औरैया रोड पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर भिंड जाने के लिए जालौन से निकल रहे हैं। जैसे ही तीनों जालौन मोड़ पर आए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


पकडे़ गए चोरों का नाम गजेंद्र शिवहरे पुत्र अशोक शिवहरे निवासी खंडेराव रंगोली गेस्ट हाउस के पास जालौन, टिंकू राजा उर्फ मनोहर राजावत पुत्र बरजोर निवासी हरीपुरा थाना जालौन और दुर्गा प्रसाद पुत्र डालचंद्र अहिरवार मोहल्ला सिद्धार्थ नगर नई बस्ती कदौरा है। एएसपी ने बताया कि इनके पास से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
एएसपी ने बताया कि तीनों वाहन चोरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। पकडे़ गए वाहन चोर शातिर बताए जा रहे हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही हैं, ताकि इनके गैंग के अन्य सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लिया जा सके और घटनाओं का खुलासा किया जा सके।

विभिन्न थानों में दर्ज हैं मामले
चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किए गए तीनों वाहन चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि चोरों के खिलाफ जालौन, कदौरा व उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हैं। संगीन मामलों में यह तीनों जेल भी जा चुके हैं।


रेकी के बाद चुराते थे बाइक
पकडे़ गए चोरों ने बताया कि वह बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पहले रैकी करते है। रेकी पूरी होने के बाद पलक झपकते ही बाइकों को पार कर देते हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की गई बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें राठ, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट में कम दामों में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed