{"_id":"57910a244f1c1b5a3dc4b602","slug":"police-found-a-student-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खोज निकाला छात्रा का प्रेमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में 10वीें की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ और सुराग मिले हैं। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी को खोज लिया है। पुलिस के मुताबिक गला घोटकर हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसको जलाया गया था। छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था, जो परिजनाें को नागवार गुजरा। पुलिस अभी भी मामले को आनर किलिंग से ही जोड़कर देख रही है। छात्रा के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद निवासी हाईस्कूल की छात्रा निशा पुत्री ओमनाराण का शव उसी के बांडे़ में जली हुई अवस्था में मिला था। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीओ जंगबहादुर सिंह व थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन को खुलासे के लिए लगाया। प्रथम दृष्टया मामला आनर किलिंग का लगने के कारण एसपी ने लड़की के पिता ओमनाराण व दादा खेमचंद्र राजपूत को पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा था। पुलिस ने घर की महिलाआें व बच्चाें से भी अलग-अलग बातचीत की थी। एसपी के मुताबिक छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात परिजनाें को नागवार गुजर रही थी। पुलिस ने युवक से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।