{"_id":"ef7aa70847a1f1c36b5f1666b4353289","slug":"pistol-attempted-rape-by-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर रेप का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर तमंचे के बल पर युवती से रेप का प्रयास किया गया और जान की
विज्ञापन
धमकी दी गई। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची पीड़िता को कोतवाली पुलिस ने भगा
दिया। इस पर पीड़िता बजरंग दल के जिलाध्यक्ष से मिली और आपबीती बताई। इस पर
दल के सैकड़ाें कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कोतवाली
का घेराव किया।
उधर, मामले की जानकारी होते ही डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांचि, एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम एबी सिंह, सीओ जंगबहादुर सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने थोड़ी ही देर में आरोपी को धर दबोचा और जेल पीछे भेज दिया। प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल की तैतानी कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की बीएड की छात्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नया पटेलनगर अनमोल होटल के पीछे रहने वाला युवक रिजवान उसे कालेज जाते वक्त परेशान करता था। उसने इसकी जानकारी घर पर दी तो मां उसके घर पर उलाहना देने चली गई। इसके बाद युवक कुछ दिन शांत रहा। शनिवार रात करीब एक बजे रिजवान उसके घर में
छत के रास्ते से दाखिल हुआ और और सोते वक्त उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप की कोशिश की। इस दौरान युवती की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। इस पर युवक तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। रविवार सुबह पीड़ित कोतवाली आई तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे चलता कर दिया। इसके बाद वह बजरंग दल के जिलाध्यक्ष
अखिलेश डीहा से मिली और उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद सैकड़ों बजरंगी कोतवाली पहुंचे और वहां कोतवाली का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी होने पर कई थानों की फोर्स के साथ आला अधिकारी
कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़िता और बजरंगदल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। थोड़ी ही देर में पुलिस फोर्स ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी होने के बाद पीड़िता व बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए।