{"_id":"593d94e04f1c1b2f6a9bf295","slug":"petrol-pump-owner-shot-dead-at-home-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के दरवाजे पर पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के दरवाजे पर पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली
जालौन
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
घायल अज्जू
- फोटो : amarujala
उरई। शनिवार रात बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप मालिक को उसके दरवाजे पर ही गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने खून से लथपथ मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होेने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल का कहना है कि जमीन की रंजिश के चलते पंप मालिक को गोली मारी गई है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अज्जू गिरहोत्रा का शहर के स्टेट बैंक के समीप अमरनाथ एंड संस के नाम से पेट्रोल पंप हैं। संचालक अज्जू रोज की तरह शनिवार रात 10.30 बजे पंप से घर जाने के लिए निकला। अभी वह घर के दरवाजे पर ही पहुंचा था और दरवाजा खुलवाने के लिए बेल बजाई, तभी अचानक हीरो होंडा बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके दरवाजे के सामने बाइक रोकी। इसमें एक युवक फौरन नीचे उतरा। अज्जू कुछ समझ पाते, इसके पहले उसने अज्जू के सीने में फायर झोंक दिया।
इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो अज्जू को लहूलुहान देख दंग रह गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर अज्जू को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके पहले कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
नहीं उठा यूपी 100 पुलिस का फोन
परिजनों के मुताबिक जब घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पकड़वाने के लिए कई बार यूपी 100 पुलिस को फोन मिलाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इससे परिजनों में नाराजगी दिखी।