{"_id":"572253954f1c1bb938a92472","slug":"muthabhed-mein-antararaajyeey-aparaadhee-dabocha-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय अपराधी दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय अपराधी दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट थाने की पुलिस व एसटीटी टीम ने बुधवार की रात कोंच रोड पर मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ यूपी, एमपी व हरियाणा में हत्या, लूट व डकैती समेत 31 संगीन मामले दर्ज है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। उधर, एसपी बबलू कुमार ने इस बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की बात कहीं है।
एएसपी शकील अहमद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे डकोर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व एसटीटी टीम के प्रभारी मोहम्मद आरिफ खान किसी वारदात की जांच करने एट थाना क्षेत्र के कोंच रोड पर जा रहे थे। इसी बीच कोंच की ओर से बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया।
जीप की रोशनी में पुलिस ने उसे पहचान लिया कि वह शातिर अपराधी ताजउद्दीन उर्फ पिंकू है। पुलिस ने पीछा किया तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। साथ ही तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस के फायरिंग करने पर वह बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा। तभी पैर में मोच आने से वह वहीं बैठ गया और पुलिस ने पहुंचकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एएसपी शकील अहमद ने बताया कि कस्बा नदीगांव निवासी ताजउद्दीन उर्फ पिंकू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ यूपी, एमपी व हरियाणा में हत्या, लूट व डकैती समेत 31 संगीन मामले दर्ज है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा है।