फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder of Saraf after loot

लूट के बाद सराफ की हत्या

Thu, 27 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 27 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Murder of Saraf after loot
अस्पताल में परिजन और सराफा कारोबारी - फोटो : amarujala
लूट के बाद सराफ की हत्या
विज्ञापन

हदरूख बंबे के पास पड़ा मिला शव
शरीर पर चाकू  के घाव, जेवर भी नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सराफा कारोबारी को लूटने के बाद हत्या कर दी गई। शरीर पर चाकू के घाव हैं। कारोबारी का शव बंबा किनारे पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि सराफ खरीदारी के लिए जालौन गया था। उसके पास लाखों के जेवर भी थे, जो नदारद हैं। सीओ संजय शर्मा का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।

कुठौंद के हदरूख निवासी सराफ हरिओम सोनी (55) बुधवार सुबह घर से जालौन सोने -चांदी की खरीदारी करने के लिए निकले थे। वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच रात करीब आठ बजे हदरूख बंबा के पास उधर से गुजर रहे दूधिए ने हरिओम का शव देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उठाकर जालौन के सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। हरिओम के शरीर पर चाकू के वार के कई निशान हैं। उनके पास मौजूद पैसे व जेवर भी गायब हैं। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ का कहना है कि सराफ ने कहां से और कितने की खरीदारी की या फिर आभूषण बनाने के लिए सोना चांदी दुकानों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है।  इस बारे में जालौन के सराफा कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। मामला लूटपाट के बाद हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed