फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Millions stolen from three homes in a single night

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Millions stolen from three homes in a single night
चोरों ने मंगलवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। इस दौरान तकरीबन छह लाख
विज्ञापन
से अधिक की संपत्ति पार कर दी। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। एक घटना में गृहस्वामी ने चोरी के एक आरोपी को पहचान लिया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव खनुआ निवासी गौरव कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  मंगलवार की रात करीब

दस बजे जब वह परिवार के  साथ सो रहे थे तभी गांव का ही देवेंद्र कुमार अपने एक अज्ञात साथी के साथ छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। उसने दस हजार रुपये नगद व करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान ही उसकी आंख खुल गई और उसने चोराें को ललकारा। बल्ब की रोशनी में वह देवेंद्र को पहचान गया। पीड़ित की तहरीर पर

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कर ली है। कोतवाल लालबहादुर सिंह ने आरोपी की तलाश मे गांव में दविश दी लेकिन आरोपी साथी समेत फरार हो गया है। उधर, रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव छिरियाखुर्द निवासी रज्जन सिंह सेेंगर व राजू सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे वह लोग अपने कमरे में सो रहे थे। तभी छत के  रास्ते रज्जन

सिंह के घर में चोर दाखिल हुए और उसके घर में रखे 20 हजार रुपये नगद व सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी सहित करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने राजू के घर को निशाना बनाकर अलमारी में रखे 17 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। सुबह जब परिजनाें की आंख खुली तो

घर का सामान फैला देख वह दंग रह गए। गहने व नगदी गायाब देख वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के बाहर स्थित महिपाल के  खेत से बिखरा सामान बरामद कर जल्द मामले के खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed