फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married married woman in suspicious condition

संदिग्ध हालत में विवाहिता आग से झुलसी

Mon, 17 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 17 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Married married woman in suspicious condition
आग लगी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कदौरा। कसबे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में रविवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। गंभीर हालत के चलते उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया गया है। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर दो जेठ पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कदौरा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी ज्योति (32) पत्नी छोटेलाल रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गईं। चीख पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ज्योति बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया। खबर मिलने पर ज्योति के पिता छुन्नीलाल बेटी कदौरा पहुंचे। उन्होंने थाने मेें तहरीर देकर जेठ रमेश और पप्पू पर ज्योति को जलाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा का कहना है कि महिला के आग से झुलसने का कारण पता नहीं चला है, मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर और महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला
 जालौन (ब्यूरो)। शराब व जुआ के लिए पैसे न देने पर पति सहित ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट की और बच्चे छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी पिंकी देवी की शादी करीब सात साल पहले मोहल्ला सहावनाका निवासी राकेश उर्फ टिंकू के साथ हुई थी। पिंकी का आरोप है कि पति टिंकू शराब एवं जुए का आदी है। शनिवार को पति ने पिंकी से शराब पीने और जुआ खेलने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। चिल्लाने पर ससुर मौजीलाल, जेठ देवेंद्र, रविंद्र, पप्पू और जेठानी व ननद आ गईं। आरोप है कि पति के साथ ससुरालवाले भी पिंकी के साथ मारपीट करने लगे। बाद में दोनों बच्चे छीनकर घर से निकाल दिया। पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed