फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man's body found in well

कुएं में मिला मजदूर का शव

Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Man's body found in well
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कुसमिलिया स्थित कुएं में 25 वर्षीय मजदूर का शव मिला। सीओ सिटी और थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकवाया। पुलिस के मुताबिक युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कुसमिलिया गांव निवासी रामकृपाल ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्मण सिंह राजपूत (28) बुधवार की सुबह घर से लापता हो गया। गांव में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी फोन किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद जब लक्ष्मण का पता नहीं चला तो गुरुवार देर शाम डकोर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव स्थित हैंडपंप पर साला ब्रजकिशोर नहाकर पास स्थित कुएं की ओर गया तो उसे कुएं में शव तैरता दिखा। उसने ग्रामीणों को खबर दी। थोड़ी ही देर में कुएं पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी आ गए। शव मिलने की जानकारी पाकर सीओ सिटी अरुण कुमार और एसओ जितेंद्र तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। भीड़ को हटाकर कुएं से मजदूर के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरा। लक्ष्मण की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता रामकृपाल ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed