फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   lakhs stolen from two places in one night

एक ही रात में दो जगहों से लाखों की चोरी

Sun, 06 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 06 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
lakhs stolen from two places in one night
कोतवाली के ठीक पीछे व पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित एक
विज्ञापन
कांफैक्शनरी की दुकान और पास में ही एक सूने मकान को चोरों ने एक ही रात में निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार व गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी हैं।

लौना रोड स्थित मुहल्ला नया खंडेराव में कोतवाली के पीछे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल में कृष्णमुरारी की कांफैक्शनरी की दुकान है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने उक्त दुकान को निशाना बनाते हुए जैक लगाकर शटर उठा लिया तथा लगभग 30 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह जब लोग मार्निंग वाक पर गए तो शटर टूटा देख दुकानदार को

सूचना दी। दुकानदार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। लौना रोड पर ही उक्त दुकान के पास में ही महेशचंद्र गुप्ता का मकान है। इसमें कृष्णपाल किराए पर रहते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार सहित एक विवाह में शामिल होने के लिए बाहर

गए थे। तभी चोर पीछे से उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात पार कर ले गए। सुबह जब वह घर वापस आए तो उन्होंने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का मुआयना कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed