फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kotara, Hardoi Gurjars and Kaunch blast

कोटरा, हरदोई गूजर व कोंच में हुए धमाके

Fri, 04 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 04 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kotara, Hardoi Gurjars and Kaunch blast
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जालौन के हरदोई गूजर, कोटरा व कोंच इलाके में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। इस दौरान क्षेत्रीय लोगोें ने वहां से तेज गति से लड़ाकू विमान को गुजरते देखा। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं पुलिस इस संदर्भ में किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ मना कर रही है। पुलिस मामले की
विज्ञापन


पड़ताल करने में जुटी हुई है।  पहला धमाका हरदोई गूजर में करीब साढ़े आठ बजे हुआ। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार यहां एक ही धमाका हुआ पर यह इतना शक्तिशाली था कि घरों के खिड़की दरवाजे तक हिलने लगे। हालांकि इस दौरान जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं मिली। हरदोई गूजर की घटना के पांच मिनट बाद दूसरा धमाका 12 किमी दूर कोंच में रात करीब
विज्ञापन


8.35 बजे हुआ। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार धमाका आसमान में ही हुआ और इसकी तीव्रता इतनी थी कि यहां भी लोग घर से बाहर निकल आए और खिड़की दरवाजे तक हिल गए। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार यहां भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कोंच से करीब 40 किलोमीटर दूर एट के सैदनगर कोटरा के पास बेतवा नदी के किनारे स्थित जंगलों के ऊपर
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान मेें रात करीब 8.45 पर दो बड़े धमाके हुए। कोटरा प्रतिनिधि के अनुसार ये धमाके भी इतने शक्तिशाली थे कि कोटरा बाजार में दुकानदार दुकानें बंद कर घर भाग गए। वहीं

कोटरा गांव में कई लोग अनहोनी की आशंका से घर से बाहर निकल आए। इसके बाद कोटरा में भी एक लड़ाकू विमान तेजी से निकलता दिखाई दिया। इससे लोग सहम गए। वहीं, जानकारी पाकर मौके पर पुलिस बल भी रवाना हो गया। पुलिस के अनुसार वह मामले की जांच कर रही है।

तीनों ही जगहों पर आसमान में हुए धमाके
हरदोई गूजर, कोंच और कोटरा तीनों ही जगहों पर जो धमाके हुए वह आसमान मेें ही हुए। इन तीनों धमाकों के बाद बादल के गरजने की आवाज केे साथ लड़ाकू विमानों के उड़ने की बात सामने आई। वहीं कोटरा में रात साढ़े दस बजे तक थोड़ी थोड़ी देर में बादल के गरजने जैसी आवाज लगातार होती सुनाई दे रही थी।  

कहीं सेना की कोई मॉक ड्रिल तो नहीं
कोंच और कोटरा में हुए धमाकों और वहां लड़ाकू विमान देखे जाने के बाद लोगाें में इस तरह की चर्चा है कि कहीं सेना कोई मॉक ड्रिल तो नहीं कर रही। वहीं कोटरा और कोंच में जिस स्थान पर इन धमाकों के होने की बात कही जा रही है वह रिहाइशी इलाकों से काफी दूर हैं। और इस दौरान खबर लिखे जाने तक तीनों ही जगहों पर किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली।




धमाकों की जानकारी नहीं-एसपी
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि वे लोगों से मिल रही सूचना के आधार पर जानकारी करा रहे हैं। वैसे कथित घटना के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस को जान मान के नुकसान की विषय में सूचना न होने की उन्होंने बात कही। साथ ही कहा कि सेना यदि कोई माक ड्रिल करती तो इसकी सूचना पुलिस को पहले देती। उन्होंने घटना को संदिग्ध माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed