फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Just hold off murder

हत्यारोपी अभी पकड़ से दूर

Sun, 13 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 13 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Just hold off murder
मृतक पवन (फइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जालौन। शुक्रवार रात कुल्हाड़ी मारकर पुत्र की हत्या व पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी हत्यारे को पुलिस घटना के दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होगा। शराब के नशे में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी जगजीवन प्रजापति का पत्नी जानकी देवी के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से चला गया।

विज्ञापन


रात्रि लगभग तीन बजे वह कुल्हाड़ी लेकर घर आया और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने मां को बचाने आए अपने दस वर्षीय पुत्र की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। बेटे को मारकर व पत्नी को घायल कर वह दरिंदा वहां से भाग निकला। घायल जानकी अभी भी जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।   इस मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी फुं दनलाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीओ के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर दी गईं हैं। जो हत्यारोपी जगजीवन के संभावित सभी ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही पुत्र का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed