फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB and five tractors caught in soil mining

मिट्टी खनन में जेसीबी और पांच ट्रैक्टर पकड़े

Fri, 07 Jun 2019 11:42 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
JCB and five tractors caught in soil mining
मिट्टी खनन की शिकायत पर जांच करते एसडीएम। - फोटो : amar ujala

अवैध रूप से मिट्टी के कारोबार में लिप्त मिट्टी माफियाओं के खिलाफ  प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को अवैध मिट्टी खनन में लगी जेसीबी मशीन सहित ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। एसडीएम भैरपाल सिंह को ग्रामीणों ने सूचना दी कि तहसील क्षेत्र के ग्राम औरेखी स्थित तालाब संख्या 502 रकबा 2.092 हेक्टेयर में जेसीबी मशीन लगाकर न केवल मिट्टी की खुदाई हो रही है बल्कि अवैध रूप से मिट्टी का कारोबार भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


तब शुक्रवार सुबह एसडीएम क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो मिट्टी के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। खुदाई में लगी जेसीबी व ट्रैक्टर चालकों में भगदड़ मच गई। जिसमें एसडीएम ने खुदाई में लगी एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। जबकि दो जेसीबी सहित व चार ट्रैक्टरों के चालक भाग निकले। एसडीएम ने जेसीबी चालक पप्पू निवासी तरसी जिला एटा, ट्रैक्टर चालक पप्पू सिंह निवासी औरेखी व रणकेंद्र निवासी पिथऊपुर को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लेखपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed