{"_id":"596a5eb04f1c1b9a648b4714","slug":"inter-student-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। थाना क्षेत्र के टीहर गांव में शनिवार को 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पिता मजदूरी करने और मां खेत पर गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी आरती प्रजापति (18) पुत्री रामदास उर्फ छोटे प्रजापति स्व. राजा चित्तर सिंह कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह मां खेतों पर गई थी और पिता मजदूरी करने गए थे। घर में आरती अकेली थी। दोपहर में मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटकाने पर दरवाजा नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर आरती फंदे से लटकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाया। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मिथलेश कटियार का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, परिजन फिलहाल कोई कारण नहीं बता रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।