फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inter student hanged

इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 15 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 15 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inter student hanged
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amarujala
रामपुरा। थाना क्षेत्र के टीहर गांव में शनिवार को 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पिता मजदूरी करने और मां खेत पर गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी आरती प्रजापति (18) पुत्री रामदास उर्फ छोटे प्रजापति स्व. राजा चित्तर सिंह कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह मां खेतों पर गई थी और पिता मजदूरी करने गए थे। घर में आरती अकेली थी। दोपहर में मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटकाने पर दरवाजा नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर आरती फंदे से लटकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाया। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मिथलेश कटियार का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, परिजन फिलहाल कोई कारण नहीं बता रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed