{"_id":"5afdc5c24f1c1be0408b61c8","slug":"in-the-financial-crisis-the-young-man-got-cut-off-by-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Thu, 17 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
घर में रोते बिलखते विवेक के परिजन।
- फोटो : amar ujala
एट के बिलाया गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक सिर कटा शव पड़ा था। गेट मैन ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों को भी खबर दी। कुछ ही देर में वहां दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। युवक का कटा हुआ सिर रेलवे लाइन पर पड़ा था, जबकि शव पटरियों पर पड़ी गिट्टी में पड़ा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस पास जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शव को देखते हुए उसकी शिनाख्त कस्बा एट निवासी विवेक पांचाल (30) के पिता स्व. रामखिलावन के रूप में की। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि विवेक के पिता रामखिलावन पोस्टमैन थे। कुछ दिनों पहले ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गई थी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अचानक खराब हो गई। विवेक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था, लेकिन पूरे घर की जरूरतों की भरपाई करने में असमर्थ था, जिससे परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
साथ ही वह शराब का भी सेवन करने लगा था। सुबह वह पत्नी संध्या पांचाल से काम करने की बात कहकर घर से निकल आया था और अनुमान है कि बिलाया गांव के बाहर से निकली रेलवे लाइन पर जाकर पटरी पर सिर रखकर लेट गया और इसी बीच आई ट्रेन से गर्दन कट गई। विवेक परिवार में सबसे छोटा था। दो बड़े भाई भी है, जो पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहते है। रामखिलावन की मौत के बाद विभाग ने न पत्नी को पेंशन दी और न किसी सदस्य को नौकरी, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा था।
विज्ञापन