{"_id":"092da423a3a74dbaed247b65ddedc4a3","slug":"in-the-case-of-the-conversion-of-two-was-finally-picked-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण पर बवाल के मामले में दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मांतरण पर बवाल के मामले में दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों जिले में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने के बाद आरोपी के साथ
विज्ञापन
अमानवीय व्यवहार ककरने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो बजरंगियों को
गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने झांसी चुंगी के पास इन्हें मंगलवार की
देर रात पकड़कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनाें को जज ने जेल
भेज दिया।
मालूम हो कि रेढ़र थाना व कस्बा निवासी एक दलित युवक को गांव का ही अवधेश सविता बनारस ले गया था। दलित युवक ने आरोप लगाया था कि अवधेश ने उसक ा जबरन धर्मांतरण करवाया गया और हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करवाया। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के जिला प्रमुख अखिलेश डीहा ने अपने साथियाें के साथ मिलकर उसे
पकड़ लिया और शहर के जयराम स्कूल की फ ील्ड में अपन समर्थकोें के साथ उसके सिर के एक तरफ के बाल मूंड़कर उसे गधे पर बिठाकर शहर में जुलूस निकाला था। इस मामले में जिला प्रमुख सहित 17 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अवधेश सविता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में वांछित लवकुश त्रिपाठी निवासी ईटाें
थाना गोहन व रवि राठौर निवासी इंदगानगर उरई को झांसी चुंगी के पास से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जज ने दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि अभी मुख्य आरोपी अखिलेश डीहा व उनके साथी अजय तिवारी फरार है उनकी तलाश की जा रही है।