{"_id":"5c5b24aebdec22738004f118","slug":"himself-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Wed, 06 Feb 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav
jalaun
jalaun
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। थानाक्षेत्र के ग्राम वर्ध में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन रामलीला देखने गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वर्ध निवासी राघवेंद्र (21) पुत्र बाबूराम ने मंगलवार की रात में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। हादसे के समयउर्मिला पत्नी बाबूराम और सीमा पत्नी राघवेंद्र गांव में चल रही रामलीला देखने गईं थीं। रामलीला खत्म होने के बाद जब परिजन घर पहुंचे और तो उन्होंने कमरे के अंदर राघवेंद्र को फांसी पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बाबूराम ने बताया कि राघवेंद्र इकलौता पुत्र था। बीते 9 दिसंबर 2018 को थाना आटा निवासी सीमा के साथ उरई के एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह हुआ था। घर में सभी खुश थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी।
दो माह में उजड़ गया सुहाग
इकलौती संतान होने के कारण पिता बाबूराम ने पुत्र राघवेंद्र की शादी धूमधाम से की थी। बेटे की शादी से मां-बाप दोनों खुश थे। राघवेंद्र ने भी घर की सारी जिम्मेदारी उठा रखी थी। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इधर मंगलवार को गांव में रामलीला देखने के लिए सास-बहू साथ गई थीं। लेकिन घर लौटते ही सबकुछ उजड़ गया। पति का शव लटका देख सीमा गश खाकर गिर पड़ी।