फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Harsh firing accused arrested by police

हर्ष फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 15 Feb 2019 11:49 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 15 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing accused arrested by police
पुलिस गिरफ्त बैठा आरोपी। - फोटो : amar ujala

पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद चतुर्वेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव में बाबूशाह के बेटे अबरार की बारात कदौरा जा रही थी। तभी राजू खां पुत्र पुत्तन खां उर्फ सलीम निवासी बागी कदौरा ने तमंचे से फायर कर दिया था। गोली भीड़ में खड़े समीर (5) पुत्र फहीम के पेट में लग गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। समीर के पिता की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के मझवार तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवक ने हर्ष फायरिंग की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने थाना प्रभारी कामताप्रसाद, उपनिरीक्षण विजय प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश दुबे, सिपाही रमेशचंद्र, राघवेंद्र आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed