फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   GIC of the paper leak Whatsap

जीआईसी में व्हाट्सअप से पर्चा लीक

Fri, 26 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 26 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
GIC of the paper leak Whatsap
राजकीय इंटर कालेज सैदनगर में व्हाटसअप के जरिए शुक्रवार को विज्ञान विषय
विज्ञापन
का पेपर आउट हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। साथ ही तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ की कार्रवाई की गई है।   राजकीय इंटर कालेज सैदनगर के कक्ष निरीक्षक ने शुक्रवार सुबह हाईस्कूल विज्ञान विषय का पेपर व्हाट्सअप के जरिए किसी साल्वर

को भेजा। हड़बड़ाहट में यह मैसेज दूसरे के मोबाइल पर चला गया। कुछ देर में ही पेपर सोशल मीडिया पर छा गया।  पेपर के कोड के आधार पर डीआईओएस राजेंद्र बाबू राजकीय इंटर इंटर सैदनगर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी कर रहे सभी कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल जब्त कर। इसमें कक्ष निरीक्षक कृष्ण कुमार, राम प्रकाश, विपिन कुमार के मोबाइल में हाईस्कूल के

विज्ञान पेपर की फोटो मिली। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक को इन अध्यापकों पर परीक्षा अधिनियम के तहत एफआईआर कराने के निर्देश दिए। तीनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक विमल कुमार राठौर को हटा कर उसी

विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता महमूद अहमद को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि सभी आरोपी शिक्षक पं नारायण दत्त तिवारी इंटर कालेज जैसारी खुर्द के हैं। इन शिक्षकों की जांच कर प्रबंध तंत्र पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed