फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gatka businessman raid

गुटखा कारोबारी के यहां पड़े छापे

Thu, 13 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 13 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gatka businessman raid
गुटखा सील करते कर्मचारी। - फोटो : amarujala
उरई। खाद्य विभाग ने गुटखा माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खाद्य विभाग, पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुटखा कारोबारी की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की। टीम ने करीब तीन बोरी गुटखे सीज कर दिया। मिलावट की आशंका पर टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

न्यायालय के निर्देश के बाद भी गुटखा माफिया धड़ल्ले से कारोबार कर रहे है। भनक लगते ही प्रशासन ने इन माफियाओं पर सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट नथू प्रसाद पांडे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की डीएसओ डा. प्रियंका सिंह भदौरिया, शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। टीम ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह चौराहे पर स्थिति गुटखा कारोबारी की दुकान पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने झांसी रोड स्थिति गोदाम पर छापे मारी की। दुकान से करीब तीन बोरी गुटखा मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर सीज कराया। मिलावट के संदेह पर टीम ने इसी ब्रांड के नमूने भरे। इस दौरान खाद्य सुुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन, दिनेश चन्द्र, अनिल प्रताप, सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। विभाग की इस कार्रवाई से गुटखा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed