फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gangster's recommendation on gangrape accused

गैंगरेप के आरोपियों पर गैंगेस्टर की संस्तुति

Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन

जालौन। गैंगरेप व लूट के मामलों के आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ  कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी से की है। 4 मई को औरैया से पिकप पर आ रहे एक दंपति के साथ पिकप सवार आधा दर्जन लोगों ने सहाव मोड़ के पास न केवल लूटपाट की थी बल्कि युवक की पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया था।

विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पिकप गाड़ी सहित सभी आधा दर्जन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इस समय सभी आरोपी जेल में हैं। कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर ने  बताया कि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना कार्य करने की हिम्मत न जुटा सके इसके लिए मामले में शामिल भूरे उर्फ अबरार व मास्टर उर्फ अली अहमद निवासीगण सैनपुर थाना औरैया, फिरोज उर्फ लंगड़ा निवासी भीखेपुर थाना अजीतमल, कल्लू निवासी चपटा थाना औरैया, रफीक उर्फ बांगड़ू निवासी प्रतापपुर कानपुर देहात सहित भूरा निवासी कस्बा व थाना गोहद के खिलाफ  गैंगस्टर की कार्रवाई की है जिसे संस्तुति के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed