फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gangrape from Dalit Teens in Jalon

जालौन में दलित किशोरी से गैंगरेप

Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from Dalit Teens in Jalon
minor rape - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
जालौन। नगर की एक किशोरी को घर से बहला फुसलाकर दो युवक खेत पर ले गए और वहां बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने युवक के परिजनों को शिकायत की तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी के जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

 जालौन नगर के एक मोहल्ले की निवासी 15 वर्षीय दलित किशोरी मंगलवार शाम घर पर अकेली थी। इस दौरान मोहल्ले का राहूल (18) पुत्र गंगाराम वर्मा और पवन (19) किशोरी के घर पहुंच गए। किशोरी को नगर में घुूमाने की बात कहकर राहूल किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ पवन भी था। बातों में उलझाकर दोनों युवक किशोरी को नगर के बाहर एक खेत में ले गये। वहां किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों के चंगुल से छूटने के बाद रोते हुए किशोरी घर पहुंची और माता पिता को आप बीती सुनाई। किशोरी के माता पिता शिकायत लेकर राहुल के घर पहुंचे। आरोप है कि राहुल के परिजनों ने किशोरी के परिजनों के साथ गाली गलौच और मारपीट कर दी। इसके बाद किशोरी का पिता कोतवाली पहुंचा और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल महाराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed