{"_id":"0872fdb45895829045109d0f35bb7cfc","slug":"former-bsp-district-president-of-the-farmhouse-caught-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस से पकड़ी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस से पकड़ी शराब
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर के कोंच रोड स्थित फार्म हाउस से
विज्ञापन
बड़ी मात्रा में हरियाणा व अरुणांचल प्रदेश की शराब बरामद की गई है।
हालांकि मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। फार्म हाउस पर एक
युवक मौजूद था जो पुलिस को देखकर भाग निकला।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर का कोंच रोड पर राठौर नर्सरी के नाम से फार्म हाउस है। कांशीराम कॉलोनी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि राठौर नर्सरी में अवैध शराब का जखीरा है। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज ने फार्म हाउस पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद एक युवक भाग निकला। तलाशी में फार्म हाउस से 35 पेटी हरियाणा
व 20 पेटी अरुणांचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस शराब को कोतवाली ले आई। फार्म हाउस मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को भी थी। रविवार को पुलिस ने यहां पर छापा डालकर अवैध शराब का जखीरा बरामद कर लिया। सूत्रों के अनुसार फार्म हाउस में और भी कई अवैध कारोबार संचालित हो रहे हैं।
दरोगा के कमरे में रखवाईं पेटियां
अवैध शराब की पेटियां जब कोतवाली आईं तो एक मुंशी ने इसे मालखाने में रखवाने के लिए कहा। तभी पीछे से एक दरोगा जी आ गए और उन्होंने मालखाने में शराब रखवाने से मना कर दिया। बाद में उनके आदेश पर शराब की पेटियां दरोगा जी के कमरे में ही रखवा दी गईं।