फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flying squad reports deadly attack report

उड़नदस्ते ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Flying squad reports deadly attack report
थाने पहुंची उड़न दस्ते की टीम। - फोटो : amar ujala

बता दें कि सोमवार को सुबह की पाली में झांसी से आया उड़नदस्ता डॉ लवकुश के नेतृत्व में हुसेपुरा स्थित श्रवण कुमार द्विवेदी महेश कुमार पांडे कालेज पहुंचा। सामूहिक नकल की आशंका पर तलाशी लेने का छात्राओं ने विरोध किया। इस पर मामला बढ़ा तो छात्राओं ने दस्ते की टीम पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप भी लगाया था। इसके बाद बवाल बढ़ने पर अभिभावकों ने दस्ते पर पथराव कर दिया। भागते वक्त दस्ते की गाड़ी की चपेट में आकर चार छात्राएं भी घायल हो गईं थीं।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों ने कुठौंद थाने में दस्ते के खिलाफ मारपीट, अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की देर रात दस्ते की ओर से भी कालेज प्रशासन, अज्ञात छात्राओं व अभिभावकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ का कहना है कि दोनों ही पक्षों से दर्ज एफआईआर की विवेचना शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कालेज प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस
रजिस्ट्रार सीपी तिवारी ने बताया कि दस्ते पर हमला और सामूहिक नकल दोनों ही गंभीर मामले हैं। लिहाजा कालेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उनकी संबद्धता ही समाप्त कर दी जाए। प्रबंधन के जवाब मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे बंद होने से जांच भी फंसी
एक ओर सीओ का कहना है कि केंद्र पर लगे कैमरों से मामला स्पष्ट किया जाएगा, वहीं यूनीवर्सिटी प्रबंधन सूत्रों की मानें तो परीक्षा के वक्त केंद्र में लगे कैमरे काम ही नहीं कर रहे थे। उन्हें जानबूझ कर बंद रखा गया था। यदि कैमरे बंद हुए तो जांच भी फंस सकती है।

 दस्ते की टीम ने भी कराया मेडिकल
सोमवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मंगलवार की सुबह उड़नदस्ते के प्रभारी डॉ. लवकुश के साथ प्रोफेसर विजय कुमार, विज्ञान सिंह व गार्ड राजेंद्र भी कुठौंद थाने पहुंचे और जानलेवा हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए भेजा है।

छात्राएं सहमी, अभिभावक भी परेशान
दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परीक्षा देने वाली छात्राएं जहां साल बर्बाद होने के डर से परेशान हैं वहीं अभिभावकों को चिंता सता रही है कि कहीं पुलिस जांच में उनका या उनके बच्चों को नाम आया तो क्या होगा।

 दूसरे सेंटर पर दोबारा होगी परीक्षा
बवाल और एफआईआर के बाद अब विश्वविद्यालय सोमवार की परीक्षा दोबारा कराने की तैयारी कर रही है, क्योंकि बवाल में कई परीक्षार्थियों की कापियां भी इधर उधर हो गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द उक्त विषय की परीक्षा नजदीक के किसी कालेज में कराई जाएगी।

 30 मिनट रुकने पर ही बढ़ा बवाल
वहीं महेश पांडे कालेज से जु़ड़े लोगों का कहना है कि उड़नदस्ता ठीक साढ़े दस बजे केंद्र पर पहुंचा और अपनी कार्रवाई कर वहीं बैठ गया जबकि मामला बिगड़ते देख अधिकारियों से जाने के लिए कहा भी गया था, पर वह नहीं मानें और जब 11 बजे निकले तो बवाल शुरू हो गया।


 पुलिस ने फिर दिखाई लापरवाही
सोमवार की तरह मंगलवार को भी पुलिस केंद्र की सुरक्षा के प्रति लापरवाही दिखी। शाम की पाली में परीक्षा होने पर दो तीन होमगार्ड ही कालेज गेट पर खड़े दिखाई दिए। इस संदर्भ में अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से फोर्स लगाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed