फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   firing on Aata toll plaza

आटा टोल प्लाजा पर चली गोलियां

Sun, 02 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 02 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
firing on Aata toll plaza
विवाद के दौरान तोड़ी गई गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
आटा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियाें व उरई के एक व्यापारी का टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनाें पक्षाें में मारपीट हो गई। टोल कर्मियाें ने तीन लग्जरी गाड़ियाें के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद दोनाें पक्षाें से कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनाें पक्षाें को मय असलहाें के 
विज्ञापन


थाने लाई जहां दोनाें पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। कार्रवाई की बात सुनकर दोनाें पक्ष समझौते के लिए राजी हो गए। बजरिया निवासी पप्पू मुर्गा वाले के भाई की शादी कानपुर देहात के भोगनीपुर में तय हुई है। रविवार को मंगनी का कार्यक्रम था। इसलिए वे परिवार के साथ गाड़ियाें से भोगनीपुर जा रहे थे। दोपहर बाद तीन बजे जब वे आटा टोल
विज्ञापन


प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि टोल कर्मियाें ने तय से ज्यादा पैसे की मांग की। पप्पू पक्ष के लोगाें ने इसका विरोध किया। इस पर टोल कर्मियाें ने कथित तौर पर अभद्रता कर दी। इस दौरान जब कार सवार महिलाआें ने विरोध किया तो टोल कर्मियाें ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस पर दोनाें पक्षाें में मारपीट हो गई और दोनाें ही पक्षाें ने हवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनाें पक्षाें के करीब दर्जन भर लोगों को थाने मय असलहाें के ले आई। पुलिस ने दोनों

पक्षाें पर कार्रवाई की बात कही तो दोनाें पक्ष बैकफुट पर आ गए। पुलिस का कहना कि दोनाें पक्ष समझौता करने को तैयार हैं। इस बावत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि जो भी दोनों पक्ष तहरीर देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस भी मिली रहती है
टोल कर्मियाें की दबंगई में थाना पुलिस का भी मूक सहयोग रहता है। मारपीट होने पर पुलिस तत्काल पहुंचती है और वह दूसरे पक्ष पर कार्रवाई का दबाव बनाकर समझौता करवा देती है। इससे पहले भी टोल टैक्स बचाने के लिए दो ट्रक चालक करीब एक माह पहले कच्चे रास्ते से जा रहे थे। तभी टोल के गुंडों ने दोनाें ट्रक चालकाें को पीटकर रुपये लूट लिए थे। इस मामले में भी ट्रक चालकों ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पर पुलिस ने समझौता करवा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जब कोई तहरीर नहीं देगा तो पुलिस क्या कार्रवाई करे।


गुंडई करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जानकारी कर गुंडई करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेेंगे। कानून का पालन न करने वालाें को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed