{"_id":"5956a6e94f1c1b423b8b499e","slug":"fire-in-book-stal-in-shart-srkit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से बुकस्टोर में आग लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से बुकस्टोर में आग लगी
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहावर के गांव सुन्नगढ़ी में घरों में लगी आग।
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथी मंदिर के पास स्थित बुक स्टोर में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कॉपी, किताबों सहित करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया।
शहर निवासी रामकुमार का हाथी मंदिर के पास बुकस्टोर है। गुरुवार देर रात उनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रामकुमार और दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में रामकुमार मौके पर पहुंच गए और मोहल्ले के लोगों के साथ आग पर काबू करने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुुंची। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखीं कॉपी, किताबें और अन्य सामान जल गया। रामकुमार ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।