फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer hanged from financial crisis

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

Sat, 11 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 11 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer hanged from financial crisis
hanged - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बेड़ी निवासी नरेश दोहरे (55) पुत्र हरचरण दोहरे ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे। सुबह जब गांव के लोग टहलने निकले तो उसका शव पेड़ लटका देखकर होश उड़ गए। घर में सूचना दी तो परिजन दौड़कर खेत में पहुंचे। ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पूछताछ की।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि नरेश को इस बार खेती में फायदा नहीं हुआ था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। उसके एक बेटा व दो बेटियां है। उसका बेटा शादी के बाद से अलग रहता है। बेटियां शादी के योग्य होने के कारण वह कहीं भी बात चलाता था तो आर्थिक तंगी आड़े आ जाती थी। इस कारण रिश्ता भी तय नहीं हो पा रहा था। एक तरफ खेती में फायदा न होने और बेटियों की शादी तय न हो पाने से वह तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed