{"_id":"d5d44dfc880c09ba6d90ca1ed0754560","slug":"failing-to-rape-then-jewelery-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप नहीं कर पाया तो बाले लूटकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप नहीं कर पाया तो बाले लूटकर भागा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत गई युवती के साथ गांव के ही दबंग युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध और शोर मचाने पर युवक उसके सोने के बाले लूटकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोमवार की दोपहर खेत देखने गई थी।
विज्ञापन
वहां गांव के ही भूरे, रामआसरे, कुलदीप व छोटू ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश करने लगे। उसने शोर मचाना शुरू किया तो उक्त युवकों ने उसे पीटा और कान के सोने के बाले छीन ले गए। थानाध्यक्ष रजनीश बाबू कटियार के अनुसार पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की है। मामला मारपीट का है। रेप की कोशिश के आरोप झूठे लग रहे हैं।
विज्ञापन
बेवा से रेप का प्रयास
घर में घुसकर एक शोहदे ने बेवा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता थाना आटा पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 26 सितंबर की सुबह तकरीबन छह बजे घर की साफ सफाई कर रही थी। तभी गांव का एक युवक आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।