{"_id":"58a096794f1c1b5833d84129","slug":"explosion-dense-area-survived-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने इलाके में धमाका, बच गया हादसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घने इलाके में धमाका, बच गया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में आल्टो में गैस रिफिलिंग करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी के जिस स्थान पर वैन में आग लगी वहां पर घनी बस्ती है। अगर लोग घर के बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यही नहीं जिस घर से यह गोरखधंधा हो रहा था वहां पर करीब 20 सिलेंडर और रखे थे। इन्हें लोगाें ने पुलिस आने के पहले हटा दिया। कोतवाली पुलिस ने भी आरोपियाें के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की इससे लोगों में आक्रोश है।
मुहल्ला रामचबूतरा में कई साल से अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। इसके पहले भी हादसे हो चुके हैं लेकिन आरोपी अपनी ऊंची पकड़ के कारण पुलिस से सांठगांठ कर बच जाते हैं। रविवार को हुए हादसे से लोग दहशत में हैं। सिलेंडर में धमाके के बाद कार के अवशेष लोगाें की छताें पर जाकर गिरे। अगर कोई छत पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता
था। मुहल्ले के अशोक बाजपेयी, लखन खटीक, अरविंद आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध तरीके से कस्बे में हो रहे रिफिलिंग के कारोबार को रोका जाए, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस नहीं करती कार्रवाई
मुहल्ले के लोगों ने स्थानीय कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही शहर में अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा है। जब हादसा होता है तब भी पुलिस ले देकर मामला निपटा देती है। इस बाबत एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य का कहना है कि वह मामले की जांचकर कार्रवाई करेंगे।
यहां होती है गैस रिफिलिंग
मनीगंज बजरिया, टरननगंज डिग्री कालेज के पास, सदर बाजार आदि आधा दर्जन स्थानाें पर गैस रिफिलिंग होती है। लोगों का आरोप है कि कई बार इस संबंध मेें शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।