फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entered the house of the girl rape attempt

घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास

Wed, 02 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 02 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Entered the house of the girl rape attempt

उरई (जालौन)। दिनदहाड़े एक युवक ने एक घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास किया। महिला की चीख आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। पति ने महिला से बात करने के बाद लोक लाज के डर से आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर 17 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।   कदौरा थाना के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे वह घर में अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक युवक घर में आ धमका और काम कर रही महिला को दबोच लिया। वह उसके साथ रेप का प्रयास करने गला।

विज्ञापन


इस पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी, मौका मिलते ही वह भाग गया। महिला के पति ने लोक लाज के भय से गांव के ही युवक के खिलाफ घर में घुसकर 17 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया रेप के प्रयास की कोई तहरीर नहीं दी है।  लूट की तहरीर दी है। उसकी जांचकर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed