{"_id":"5c02d143bdec221c8f68b944","slug":"elderly-death-due-to-collapse-of-raw-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सिकंदरपुर में गिरी कच्ची दीवार।
- फोटो : amar ujala
नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में मेवालाल (65) पुत्र नारायण अपने घर में ही खूंटे से बंधी अपना जानवर खोल रहा था। इसी बीच पड़ोसी के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और मेवालाल व उसका मवेशी दोनों मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आनन फानन में पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
मेवालाल और उसका जानवर दोनों की मलबे में दब कर मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ नदीगांव शिवगोपाल वर्मा पहुंचे। पुलिस ने मेवालाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाजा। एसडीएम गुलाब सिंह का कहना है कि मेवालाल किसान था, लिहाजा उसे किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन