फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly death as soon as injection

इंजेक्शन लगाते ही वृद्ध की मौत

Tue, 29 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 29 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Elderly death as soon as injection
सीएचसी में हंगामा करते वृद्ध के परिजन। - फोटो : amar ujala

कदौरा। बुखार व खांसी के इलाज केे लिए सोमवार को कदौरा की सीएचसी पहुंचे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही से इंजेक्शन लगाने से वृद्ध की मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। काफी देर बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत फोन से जिलाधिकारी व सीएमओ से की।

विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर गांव के जगत प्रसाद यादव (65) को सोमवार दोपहर से बुखार व खांसी शिकायत हुई। रात होते-होते बुखार तेज हो गया। रात करीब 11 बजे परिजन उन्हें उपचार के लिए कदौरा सीएचसी ले गए और भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा परिजनों को बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए कहा जिस पर परिजन बाहर के मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आए और फार्मासिस्ट ने इंजेक्शन वृद्ध जगत प्रसाद को लगाया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते वृद्ध की मौत हो गई। साथ आए आक्रोशित परिजनों ने गांव में फोन कर अन्य परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। कई ग्रामीणों ने सीएचसी में तैनात कर्मचारियों से अभद्रता भी की। हंगामा बढ़ते देख चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रात में जिलाधिकारी मन्नान अख्तर को दूरभाष पर सूचना दे कर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस संबंध में डॉक्टर शशिकांत का कहना है कि वृद्ध काफी दिनों से बीमार थे। इलाज में कोई भी लापरवाही नहीं की गई। इसके अलावा वह हार्ट पेशेंट भी थे। वहीं मामले को लेकर सीएमओ अल्पना बरतारिया ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed