फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   elderely drink dye outside the DM chamber

डीएम चेंबर के बाहर अधेड़ ने पी डाई

Thu, 22 Feb 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 22 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
elderely drink dye outside the DM chamber
अस्पताल में भर्ती प्रवीण। - फोटो : amarujala

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम इटहयिा निवासी प्रवीण (48) पुत्र कृष्णा का अपने ही परिवार के भतीजे दीपक से विवाद चल रहा है। गुरुवार को प्रवीण इसकी शिकायत करने कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पहुंचा था। वह जब डीएम चेंबर के बाहर पहुंचा तो उसे डीएम से नहीं मिलने दिया गया। इस पर वह आवेश में आ गया और डीएम चेंबर के बाहर ही उसने डाई पी ली। उसके डाई पीते ही वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारी दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे उल्टियां कराने लगे। पर कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ गई। कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


आनन फानन में प्रवीण को अस्पताल लाया गया। बताया गया कि कुछ दिनों पहले दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण की पिटाई की थी। इसकी शिकायत उसने सिरसा कलार थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने दीपक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इसके चलते दीपक ने प्रवीण को धमकाते हुए उसके घर के बाहर फायरिंग कर दी। वह जब दोबारा थाने में शिकायत करने गया तो पुलिस ने उसकी बात अनसुनी कर दी। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में प्रवीण डीएम व एसपी से गुहार लगाने पहुंचा था, लेकिन वहां भी पुलिस ने उसे अधिकारियों से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन


प्रवीण ने सिरसा पुलिस पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उधर, डीएम ने तत्काल ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए। सिरसाकलार थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि दीपक और प्रवीण का पारिवारिक विवाद है। प्रवीण की भतीजी की शादी हुई थी, शादी के कार्ड में प्रवीण अपने साढ़ू का भी नाम लिखाना चाहता था। न लिखने पर तब उसने झगड़ा किया था तब भतीजे ने पीट दिया था। तबसे वह झगड़े पर उतारू है। भतीजे पर एनसीआर के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed