{"_id":"5999d6b34f1c1bd11e8b4776","slug":"drunk-husband-had-killed-shikshit-mitra","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशे में पति ने की थी शिक्षामित्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में पति ने की थी शिक्षामित्र की हत्या
अमर उजाला जालाौन
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के जायगा गांव निवासी शिक्षामित्र की हत्या उसके पति ने शराब के लिए पैसे न देने पर ही नशे की हालत में की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जायगा गांव निवासी शिक्षामित्र प्रतिभा पत्नी अमर सिंह की 17 अगस्त को आग की चपेट में आने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पिता रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने अमर सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रतिभा पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। प्रतिभा की मौत के बाद से अमर सिंह फरार था। शनिवार शाम पुलिस ने उसे शेखपुर मोड़ के पास से दबोच लिया। अमर सिंह पुत्र शिव मोहन फतेहपुर जिले के ग्राम दहेली थाना गाजीपुर का निवासी है। एसपी अमरेंद्र सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि अमर सिंह शराब का आदी था। वह पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगता था। रुपये न देने पर प्रतिभा से मारपीट करता था। 17 अगस्त को भी उसने प्रतिभा से रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर शराब के नशे में उसने पत्नी की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।