{"_id":"5953fb904f1c1b6a778b4616","slug":"druga-beaten-bjp-leader-in-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने भाजपा नेता को लॉकप में बंद कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने भाजपा नेता को लॉकप में बंद कर पीटा
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
थाने में शिकायत करता भाजपा नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद। शराब ठेके शराबियों के झगड़ने की सूचना पर हल्का दरोगा ने भाजपा नेता को उनके गेस्ट हाउस से उठा लिया और लॉकअप में बंदकर पिटाई कर दी। जानकारी होने पर बुधवार को भाजपाई कुठौंद पहुंचे गए और औरैया रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसओ ने जांच का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत कराया।
कुठौंद निवासी पंकज शुक्ला भाजपा नेता गेस्ट हाउस संचालक हैं। उनके गेस्ट हाउस के सामने शराब ठेका है। पंकज के अनुसार मंगलवार रात ठेके पर नशेबाज झगड़ रहे थे। उन्होंने फोन पर इसकी सूचना थाने में दी। आरोप है कि दारोगा जितेंद्र कुमार सिपाहियों गेस्ट हाउस आए और गाली गलौज शुरू कर दी। दरोगा पंकज को थाने ले गए और लाकअप में बंद कर मारपीट की। पंकज के साथ मारपीट की खबर पर कई भाजपा नेता बुधवार को कुठौंद पहुंचे गए। भाजपाइयों ने कुठौंद-औरैया रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी बीच एसओ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। यदि बेवजह भाजपा नेता के साथ दारोगा ने मारपीट की हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक महीने पहले भी पुलिस पर दंपति के साथ करने का आरोप लगा था। उस मामले में भी अभी जांच लंबित है।