{"_id":"afcfe4b5fce4f3956ba11e06fb1659d3","slug":"deserted-house-the-burglars-have-clean-hands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी और लाखों रुपये का माल लेकर रफूचक्कर हो
विज्ञापन
गए। गृहस्वामी जब घर पहुंचा तो उसे मकान का ताला टूटा मिला। अंदर छानबीन
करने पर उसे जेवर व नगदी गायब मिली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे
दी है। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी श्यामाचरण गुरुवार की रात अपने
परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में
शामिल होने गया था। तभी सूना पाकर चोरों ने उसके घर में सेंध लगा दी। चोर उसकेे घर से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, बाला, अंगूठा व दस हजार रुपये नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल लेकर रफूचक्कर हो गए। देर रात जब श्यामाचरण
वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, पर कोतवाली पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।