{"_id":"5877bdfd4f1c1b7840ba8bef","slug":"deserted-house-broke-the-lock-of-the-cash-jewelry-cross","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर का ताला तोड़ नकदी-गहने पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर का ताला तोड़ नकदी-गहने पार किए
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। चोराें ने शिक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद व एक लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। शिक्षक ने उरई कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर निवासी कमलेश कुमार मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हमीरपुर में शिक्षक है। पत्नी व बच्चे मकर संक्राति की छुट्टी में गांव गए थे। घर में ताला बंद था। बुधवार की रात चोरो ने घर का ताला तोड़क र घर में रखे 15 हजार रुपये नकद, आधा किलो चंादी व करीब चार ताला सोेने के गहने चोरी कर लिए। सुबह जब मुहल्ले के लोगाें ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो शिक्षक को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा और सामान चोरी की लिस्ट बनाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन