फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deserted house break in and steal lakhs

सूने घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Wed, 23 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 23 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Deserted house break in and steal lakhs
सूने घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों की नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह जब
विज्ञापन
गृहस्वामी घर आया तो उसे सभी ताले टूटे मिले। मुआयना करने पर पता चला कि चोर उसके घर से ढाई लाख की नकदी समेत जेवरात व अन्य सामान पार कर ले गए। यही नहीं, चोर गृहस्वामी की रिवाल्वर का लाइसेंस भी ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा निवासी रामऔतार बाबू गांव में अपने मकान में अकेले रहते हैं। उनका परिवार उरई में रहता है। मंगलवार की रात वह अपने मकान में ताला लगाकर खेत पर सिंचाई करने गए थे। रात में चोरों ने उनके घर में सेंध लगा दी। घर के पांच कमरों के ताले तोड़ डाले और ढाई लाख रुपये की नकदी, जेवर, रिवाल्वर का लाइसेंस व गृहस्थी का

सामान पार कर दिया। पूरे माल की कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सुबह जब रामऔतार खेत से वापस अपने घर आए तो उन्हें मकान के ताले टूटे मिले। यह देखकर वह सन्न रह गए। मकान के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और कमरों से सारा सामान गायब था। पीड़ित की सूचना पर जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर

पहुंच गई और औपचारिकताएं पूरी करके वापस हो गई। अभी तक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मंगलवार की रात हुई इस चोरी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं कोतवाली पुलिस चोरियों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं इस संबंध में जालौन कोतवाल का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed