फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body from the grave for magic

जादू-टोने के लिए कब्र से निकाला शव

Sat, 08 Jul 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 08 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body from the grave for magic
गमगीन परिजन। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
उरई(ब्यूरो)। डकोर क्षेत्र के गांव जैसारीकला में तांत्रिक कब्र से शव निकालकर जादू टोना कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे देखकर शोर मचा दिया, इस पर तांत्रिक भाग निकला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

 डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारीकला निवासी नूर खां पुत्र उस्मान खां की 12 वर्षीय बेटी की कुछ दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। बुधवार रात गांव का ब्रजबिहारी उर्फ बिहारी पुत्र घासीराम कब्रिस्तान पहुंचा। उसने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और जादू टोना करने लगा। उधर से निकल रहे कुछ ग्रामीणों ने उसे देखकर शोर मचाया। इस पर भीड़ लग गई। लोगों को आता देख बिहारी भाग गया। शव के आसपास जादू टोना का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने नूर खां की तहरीर पर ब्रजबिहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रामराज शुक्ला का कहना है कि मामला जादू टोना का है। ग्रामीणों के अनुसार ब्रजबिहारी जादू टोना पर विश्वास रखता है और वह शव के साथ झाड़ फूंक कर उम्र बढ़ाने का टोटका कर रहा था। पुलिस ने शव को दोबारा दफन करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed