फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DCM fitted with stand truck, Cleaner's death

खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, क्लीनर की मौत

Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
DCM fitted with stand truck, Cleaner's death
घटनास्थल पर मौजूद ट्रक और क्षतिग्रस्त डीसीएम। - फोटो : amar ujala

शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास आटा कालपी की सीमा पर स्थित एक ढाबे के बाहर माल से लदा ट्रक खड़ा था। इस बीच कालपी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक में जा घुसी। जोर की आवाज होने से ढाबे में मौजूद लोग दौड़े और आनन फानन में डीसीएम के चालक-क्लीनर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक क्लीनर जगदंबा (30) निवासी बिलवा, कुशीनगर की मौत हो चुकी थी। जबकि चालक राममिलन गंभीर रुप से घायल हो गया था। आनन फानन में चालक को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे का यातायात भी प्रभावित रहा। मालूम हो कि बुधवार की देर रात भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ठीक इसी तरह हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि ट्रक के चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा ढाबों के बाहर आड़े तिरछे खड़े होने वाले ट्रकों के चालकों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed