{"_id":"5b16d0594f1c1bf66e8b682e","slug":"cut-the-wife-to-the-ax-shot-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुल्हाड़ी से काट खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अनीता के पिता से पूछताछ करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव मंगलवार को आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव के जंगल में मिले। पति के शव के पास ही 315 बोर का तमंचा भी मिला। एसपी अमरेंद्र प्रसाद का कहना है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। उधर, महिला के पिता गया प्रसाद ने दामाद पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी राम सिंह पुत्र कामता प्रसाद (35) पत्नी अनीता (30) और दो बच्चों वर्षा (10) और जितेंद्र (8) के साथ रहते थे। पति-पत्नी दोनों सोमवार की शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब दोनों को तलाशने गांव से कुछ दूर स्थित जंगल में पहुंचे तो दोनों के शव पड़े मिले। अनीता के शरीर पर कुल्हाड़ी के दर्जनों जख्म थे, जबकि राम सिंह के गले पर गोली का निशान मिला।
विज्ञापन
अनीता के शव के पास कुल्हाड़ी, जबकि राम सिंह के दाहिने हाथ के पास ही तमंचा पड़ा मिला, जिसमें कारतूस का खोखा फंसा था। पुलिस ने राम सिंह की जेब से एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने लिए हैं। इस बाबत एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मायके वालों ने पति के खिलाफ ही अनीता की हत्या की तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, अनीता के पिता गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 2006 में अनीता की शादी हुई थी और 2016 से पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। अभी दो माह पहले मार्च में ही समझौता कर राम सिंह अनीता को ददरी गांव लाया था।