{"_id":"5a3410a24f1c1b9f678c18a7","slug":"crooks-beat-up-brother-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने भाई को पीटा, लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने भाई को पीटा, लूटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाजिरपुर गांव निवासी राहुल पुत्र रामबाबू गुरुवार की शाम बाइक से बब्लू व राजा सिंह के साथ अपनी बहन का फलदान चढ़ाने सिरसा कलार के शेखपुर बुजुर्ग गांव निवासी रणवीर सिंह सेंगर के घर जा रहे थे। वह लोग जब बाइक से सिरसा कलार थाना क्षेत्र स्थित तरसौल बंबा के पास पहुंचे तभी कुछ लोग सड़क के बीचों बीच आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
राहुल के बाइक रोकते ही बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और रुपयों की मांग करने लगे। राहुल, बब्लू व राजा ने जब रुपये न होने की बात कही तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और राहुल की जेब में पड़े 22 हजार रुपये, जोकि वह बहन के फलदान में चढ़ाने लिए थे, छीन लिए। फिर बदमाशों ने तीनों के मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए वहां से भाग निकले। राजा के एक मोबाइल पर उनकी नजर नहीं पड़ी थी, जिससे वह बच गया।
विज्ञापन
राजा ने तुरंत उस मोबाइल से फोन कर पुलिस को लूट होने की सूचना दी। जानकारी पाकर चंद मिनट में ही यूपी 100 पहुंची। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का है। यह लोग बाइक से जा रहे थे, दो लड़कों में हो रही मारपीट में बीच बचाव करने पर वह इनसे ही भिड़ गए। लूट की बात झूठी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन