फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Criminals fleeing the police station, caught in a few minutes

थाने से भागा अपराधी, चंद मिनटों में पकड़ा

Wed, 15 Aug 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 15 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Criminals fleeing the police station, caught in a few minutes
सत्यभान की फोटो। - फोटो : amar ujala

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कुछ माह पूर्व हुए हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश की पुलिस सोमवार की शाम कुठौंद थाने पहुंची थी। इस वारदात में हाजीपुरस कुठौंद निवासी लला उर्फ सत्यभान सिंह सेंगर व उसका साला भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। शाम को कुठौंद पुलिस की मदद से मध्य प्रदेश की पुलिस ने ग्राम हाजीपुर में दबिश देकर आरोपी लला उर्फ सत्यभान सिंह सेंगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़कर कुठौंद थाने लाई, जहां उससे पूछताछ की जा रही थी कि इसी बीच उसने पेशाब करने जाने की बात कही। एक सिपाही उसे शौचालय की तरफ ले जा रहा था तभी वह सिपाही को धक्का देकर भाग निकला। उसके भागने की खबर सुनकर पुलिस के पसीने छूट गए। आनन फानन में मध्य प्रदेश की पुलिस व कुठौंद थाने का फोर्स तलाश के लिए निकल पड़ा, लेकिन वह रास्ते में कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद कुठौंद थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने एक योजना बनाकर थाने के आसपास के घरों की तलाशी लेनी शुरू की। थाने से करीब 200 मीटर दूर एक मकान में तलाशी ली गई तो वह कमरे में अलमारी के पीछे छिपा  मिल गया। इस तरह एक घंटे के अंदर ही वह दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ कार्रवाई कर मध्य प्रदेश की पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed